आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल.

admin  15 hours, 21 minutes ago Top Stories

- खिलाडियों ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर व तीन ब्रॉज मेडल अपने नाम किए

PANIPAT AAJKAL - सोमवार 9 फरवरी 2026, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन करवाया गया। चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड मेडल के साथ तीन सिल्वर व तीन ब्रांज मेडल जीत कर आर्य कॉलेज का नाम रोशन किया। सोमवार को खिलाडियों का कॉलेज के खेल प्रांगण में कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता व कॉलेज के प्राध्यापकों द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस शानदार सफलता के लिए कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, प्राध्यापिका रजनी देवी व अनूप गुलिया को बधाई दी।
आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के सदस्य निखिल शिंगला ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रबंधक समिति के प्रयासों से कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विद्यार्थियों के लिए हर खेल की  के बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है, जिसके फलस्वरूप कॉलेज के खिलाडी दिन रात कड़ी मेहनत कर ये शानदार उपलब्धि कॉलेज के नाम करते हैं। उन्होंने इस शानदार सफलता पर पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।
कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 से 7 फरवरी तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन करवाया गया। पूरी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाडियों का दबदबा कायम रहा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 65 वर्ग किलोग्राम भार वर्ग में कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष छात्रा तमन्ना ने गोल्ड मेडल, बीए तृतीय वर्ष के छात्र मिलन देशवाल ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मंजू ने 51 किलोग्राम भार में सिल्वर मेडल, बीए द्वितीय के छात्र अंकुश ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, बीए द्वितीय वर्ष रोहिन ने 90 किलोग्राम भार में ब्रॉन्ज मेडल, बीए प्रथम वर्ष के छात्र  सुजल ने 80 किलो में ब्रॉन्ज मेडल वहीं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रिया ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 

img
img