वर्ष 2025 में चोरी की वारदातों में 12 प्रतिशत और लूट व स्नैचिंग की वारदातों में आई 7 प्रतिशत की कमी
-चोरी, लूट, स्नैचिंग व वाहन चोरी के 20 गिरोह का सफाया कर इनके 80 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया
-आरोपियों से 220 वारदातों का खुलासा कर 44 लाख 35 हजार 950 रूपए कीमत की चोरीशुदा संपति व नगदी बरामद की गई
-जिला में अपराध व अपराधियों को किसी भी रुप में पनपने नही दिया जाएगा; एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस
PANIPAT AAJKAL , 30 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही अपराधों पर नकेल कसते हुए अपराधियों को काबू करने के लिए वर्ष 2025 में समय-समय पर जो अभियान चलाए गए उसके सार्थक परिणाम सामने निकल कर आए हैं।
वर्ष 2025 में गृह भेदन के 7, स्नैचिंग 4, वाहन चोरी 4, साधारण चोरी 2 व लूट करने वाले 3 गैंग सहित कुल 20 गैगों का सफाया कर जिला पुलिस द्वारा इनके 80 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया। वही पकड़े गए आरोपियों से 220 आपराधिक वारदातों का खुलासा करते हुए 44 लाख 35 हजार 950 रूपए की चोरीशुदा संपत्ति व नगदी बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में स्नैचिंग व लूट की वारदातों में 7 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2024 के दौरान स्नैचिंग व लूट के 139 मामलें आए थे, वही 2025 में 128 मामलें आए हैं। इनमें लूट के 67 प्रतिशत व स्नेचिंग के 77 प्रतिशत मामलों को सफलता पूर्वक सुलझाया गया।
इसी प्रकार चोरी की वारदातों में 12 प्रतिशत व वाहन चोरी की वारदातों में 6 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2024 में चोरी के 443 मामलें आए थे, वही वर्ष 2025 में 390 मामलें सामने आए है। वर्ष 2024 में वाहन चोरी के 833 मामलें आए थे वही वर्ष 2025 में 786 मामलें सामने आए है।
वही कई वर्षों से फरार चल रहे 11 मोस्ट वांटेड इनामी अपराधी, 85 पीओ व 201 बेल जंपर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिला पानीपत पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालते ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाते हुए जिला वासियों से सहयोग की अपील की थी। जिसके सार्थक परिणाम सामने निकल कर आये हैं। अभियान की सफलता का श्रेय पुलिस टीमों व आमजन को देते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि अभियान में अगर इसी तरह आमजन का सहयोग मिलता रहा तो और भी बेहतर परिणाम सामने आएगें।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस का प्रयास केवल अपराधों पर अंकुश लगाना ही नहीं बल्कि समाज की मानसिक प्रवृति में बदलाव कर अपराधों को जड़ से मिटाना है। जैसा कि पुलिस का स्लोगन है; सेवा, सुरक्षा और सहयोग। उसी पर कार्य करते हुए अपराधों में कमी लाई जा रही है और आगे भी प्रयास जारी रहेगा। पानीपत पुलिस का हर संभव प्रयास है कि पीड़ित को बिना किसी भेदभाव व कम से कम समय में उचित न्याय दिलाया जाये और निष्पक्ष व प्रभावी जांच कर असल आरोपी को गिरफ्तार करके सख्त सजा दिलाई जाये।
2025में इन मुख्य गिरोह का हुआ सफाया
राहगिरों से लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 28 फरवरी को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना सहित 5 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया। इनसे 4 वारदातों का खुलासा हुआ था।
चोरी, लूट व स्नेचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 9 अगस्त को सीआईए वन की टीम ने गिरोह के सरगना सहित 4 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। इनसे 7 वारदातों का खुलासा हुआ था।
खेतों में ट्यूबवेल से केबल व अन्य उपरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर 5 दिसंबर को थाना बापौली पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 2 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों की पीछे भेजने का काम किया। गिरोह से पानीपत की 5 वारदातों का खुलासा हुआ था।
राहगिरों से मारपीट कर मोबाइल व नगदी छीनने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 जून को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सरगना सहित 4 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया। इनसे 6 वारदातों का खुलासा हुआ था।
घरों में चोरी व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 जून को सीआई थ्री पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना सहित 5 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। इनसे 22 वारदातों का खुलासा हुआ था।
खेतों में ट्यूबवेल से केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर 6 अक्तूबर को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गिरोह के 3 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों की पीछे भेजने का काम किया। इनसे 5 वारदातों का खुलासा हुआ था।
लूट, स्नेचिंग व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 जून को सीआईए वन पुलिस टीम ने गिरोह के एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को काबू कर नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह व 4 आरोपियों को जेल भेजने का काम किया। इनसे 5 वारदातों का खुलासा हुआ था।
खेतों में ट्यूबवेल की मोटर व केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर 4 सितंबर को सीआईए टू पुलिस टीम ने गिरोह के 2 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों की पीछे भेजने का काम किया। इनसे 5 वारदातों का खुलासा हुआ था।
लूट स्नेचिंग व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 29 मई को सीआईए वन पुलिस ने गिरोह के 2 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया।
खेतों से ट्यूबवेल की मोटर, केबल व अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 अप्रैल को सीआईए थ्री पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 7 अरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। इनसे पानीपत की 72 वारदातों का खुलासा हुआ था।
कार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 13 अप्रैल को एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने गिरोह के दो आरोपियों को काबू कर जेल भेजने का काम किया गया। इनसे 2 वारदातों का खुलसा हुआ था।
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 27 मार्च को सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने गिरोह के सरगना सहित 3 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया। इनसे 5 वारदातों का खुलासा हुआ था।

