‘घुंगरू नृत्य’ प्रतियोगिता में सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

admin  1 month, 6 days ago Top Stories

PANIPATAAJKAL  :9, अप्रैल 2024, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर में  ‘घुंगरू नृत्य’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस नृत्य प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न स्कूलों के प्रतिभागी महाविद्यालयों के  प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की | इसमें कथक, फोक हरियाणवी, भांगड़ा,  पश्चिमी नृत्य अलग-अलग विधाओं से नृत्य प्रस्तुत हुए | आई. बी. महाविद्यालय से चार प्रतिभागियों ने अपने नृत्य की प्रतिभा को उकेरा | छात्र सागर ने लगभग 51 प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 2100 रुपये का नकद ईनाम व ट्राफी हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया |

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विजेता छात्र सागर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रतिभा चाहे जो उसको रोजगारन्मुख बनाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए | प्रतिभा जीवन में आत्मनिर्भरता भरती है | यह आपके इनोवेटिव माइंड  को दर्शाती है अर्थात प्रज्ञा नवोन्मेषशालिनी प्रतिभा मतां | अर्थात् नये-नये भावों के उन्मेष से युक्त प्रज्ञा को ही प्रतिभा कहते हैं | हमें अपनी प्रतिभा पहचान कर उसका सही दिशा में सदुपयोग करना चाहिए |

सांस्कृतिक विभाग के अधिकारी डॉ.निधान सिंह ने कहा कि स्पर्धा से हमारा सर्वांगीण विकास होता है | नृत्य से हमारे मन निहित अवसाद, निराशाप कुंठा, अकेलेपन से मुक्ति प्रदान कर जीवन को आनन्दोन्मुख  बनाता है | अत: इन प्रतियोगिताओं में हमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए |डॉ. शर्मिला यादव ने कहा कि महाविद्यालय का सकारात्मक दृष्टिकोण ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता है | प्रो. रेखा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को साधुवाद दिया |

img
img