PANIPAT AAJKAL : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सभी कोर्सेस के लगभग 40 विद्यार्थियों को 'डेल इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड',का औद्योगिक दौरा करवाया गया। इस दौरे को प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक और प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ. अर्पणा गर्ग ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा - हमारा उद्देश्य रहता है कि हम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार उन्मुख बनाएं , इसी क्रम में महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को भिन्न प्रकार के अवसर प्रदान करता रहा है। डेल इंटरनेशनल गुरूग्राम, युवाओं के लिए प्रचुर अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को यह एक्सपोज़र विजिट कराया। इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा - प्रैक्टिकल एक्सपोज़र विद्यार्थियों को अपना करियर के चुनाव में बहुत मदद करती हैं, हमारी कोशिश है कि प्रत्येक विद्यार्थी अध्ययन के साथ अपने करियर के लक्ष्य के लिए भी तैयार रहे। Dell International Services India Pvt. Ltd. गुरुग्राम के सेक्टर 43 में विपुल टेक स्क्वायर (Vipul Tech Square), गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित है। यह एक प्रसिद्ध MNC आई.टी. सेवा और कंप्यूटर निर्माता कंपनी है, जो लैपटॉप, डेस्कटॉप और संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। कम्पनी का पूरा दौरा डेल सेंटर के मिस्टर हरप्रीत(सीनियर मैनेजर)और ललित (टीम मैनेजर ) द्वारा करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को कंपनी की अलग अलग इकाइयों में कैसे कार्य होता है और कैसे कंपनी के सारे उत्पाद बनाए जाते है, इसकी पूरी जानकारी प्रदर्शन द्वारा विद्यार्थियों को समझाई।
इसके अलावा मनीष पांडे और एलोरा दत्ता (HR Manager) ने विद्यार्थियों को समझाया कि किस तरीके से रिज्यूमे बनाया जाता है,उसमें क्या क्या विशेषताएं होनी चाहिए।इसके साथ साथ उन्होंने इंटरव्यू टिप्स भी दी जो कि विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी थी । इस दौरे के सफल आयोजन में टीचिंग स्टाफ से मिस रुचिका और मेधा फाऊंडेशन से मिस्टर शाहिद,मिस छवि, मिस्टर जयंत द्विवेदी , प्रेरणा कुमारी एवं प्रिंस ने अहम भूमिका निभाई।