मोबाइल दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार. 5 मोबाइल फोन बरामद.

admin  6 hours, 3 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 14 फरवरी : सीआईए टू पुलिस टीम ने बरसत रोड नूरवाला अड्डा पर मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन व नकदी चोरी करने के आरोपी को शुक्रवार को बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जसबीर कॉलोनी निवासी सन्नी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सन्नी पुत्र रामनिवास निवासी जसबीर कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने कॉलोनी निवासी अपने दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर 9 फरवरी यानी सोमवार की रात बरसत रोड नूरवाला अड्डा पर एक मोबाइल की दुकान में छत के रास्ते घुसकर 12 मोबाइल फोन ( आईफोन, रियलमी, ओपो, पोको) व 5 हजार रूपए की नकदी चोरी करना की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। मोबाइल दुकान में चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में अशोक नगर तहसील कैंप निवासी सन्नी पुत्र रमेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया अपनी नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए अपने दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके हिस्से में चोरी के 5 मोबाइल फोन व 2500 रूपए की नकदी आई थी। आरोपी ने अपने हिस्से में आई चोरी की नकदी खर्च दी। पुलिस ने आरोपी सन्नी के कब्जे से चोरी के 5 मोबाइल फोन ( 2 आईफोन, 1 रियलमी, 1 ओपो, 1 पोको) बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार आरोपी कृष्णा को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

img
img