चोरी की बाइक खरीदने वाला युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद

admin  1 day, 5 hours ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 13 फरवरी : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 12 में शिव मंदिर के नजदीक एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दसौडी बीकानेर राजस्थान हाल अंसल निवासी गोपाल राम के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 12 में शिव मंदिर के पास से होते हुए अंसल में जाएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सेक्टर 12 में शिव मंदिर के नजदीक गंदा नाला के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक स्पलेंडर बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को नाका पर रूकवाकर पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान गोपाल राम पुत्र शंकर राम निवासी दसौडी बीकानेर राजस्थान हाल अंसल के रूप में बताई। बाइक के कागजात मागने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया उक्त बाइक चोरी की है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह टायल पत्थर लगाने का काम करता है। वह चार पांच दिन पहले सेक्टर 12 में काम कर शाम को घर जा रहा था। रास्ते में एक युवक उसको उक्त बाइक लिए मिला। युवक कहने लगा उसने यह बाइक चोरी की है और अब इसे 5 हजार रूपए में बेच देगा। उसने लालच में आकर युवक से चोरी की उक्त बाइक 5 हजार रूपए में खरीद ली थी।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सोनू पुत्र रामजी निवासी धारीवाल चौक गुड़ मंडी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी गोपाल राम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

img
img