PANIPAT AAJKAL : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक ‘खेल दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में कक्षा बाल वाटिका-1 से लेकर कक्षा दूसरी तक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पानीपत के मेयर कोमल सैनी रहे।
कार्यक्रम में आई॰ बी॰ शैक्षिक संस्था के उपप्रधान परमवीर ढींगड़ा , सचिव रवि गोसाई , आई. बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी के अतिरिक्त सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीनारायण मिगलानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मेयर कोमल सैनी , आई॰ बी॰ शैक्षिक संस्था के उपप्रधान, एवं उपस्थित पदाधिकारी के करकमलों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीना तनेजा , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरम्भ में बाल वाटिका -3 के छोटे-छोटे बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा बाल वाटिका-1 छोटे-छोटे बच्चों ने एनिमल रेस भाग लिया। अलग-अलग ड्रेस में बच्चे बहुत ही सुंदर लग रहे थे। बाल वाटिका-2 के विद्यार्थियों ने फ्रूट एंड वेजिटेबल रेस में भाग लिया। बाल वाटिका -3 के विद्यार्थियों द्वारा फॅन विद क्लिप रेस में भाग लिया गया। कक्षा पहली के लड़कों द्वारा हर्डल रेस, तथा लड़कियों द्वारा फ्लावर पॉट रेस में भाग लिया गया। कक्षा दूसरी के लड़कों ने रिंग रेस तथा लड़कियों द्वारा बॉल बैलेंस रेस में भाग लिया
अभिभावकों के लिए भी खेल आयोजित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ सदन नेहरू सदन रहा। श्रेष्ठ सदन कप्तान पायल को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दसवीं व बारहवीं के 14 अध्यापक-अध्यापिकाओं को 100% परिणाम आने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा –
कक्षा बालवाटिका -1: प्रथम अगम, द्वितीय अभय , तृतीय कुशल
कक्षा बालवाटिका -2 : प्रथम कबीर, दक्ष ,द्वितीय आराध्या, एकम, तृतीय रोनिका, भावना
कक्षा बालवाटिका -3 : प्रथम पुलकित, गोकुल, शिवांश , द्वितीय आनवी, केशव, मंनत, तृतीय दिव्या, लिवांशी, यश
कक्षा पहली के लड़कियों में : प्रथम अनाया, काव्या, योगेश्वी, द्वितीय सिमरत, धानी, निष्ठा , तृतीय रूमाना, हान्या, सोम्या
कक्षा पहली के लड़कों में : प्रथम हर्षिल, आयुष, द्वितीय आशु, स्पर्श, तृतीय अवि, माधव
कक्षा दूसरी के लड़कियों में : प्रथम शुभिका लिशा अनमिक्षा, द्वितीय मानवी लक्षित उमिका, तृतीय गुंजन मिष्टी काव्या
कक्षा दूसरी के लड़कों में : प्रथम यश हार्दिक , द्वितीय भारत गगन , तृतीय कियांश, विहान
अभिभावक : पुरुष -प्रथम मोहित
महिला : प्रथम नीलम
अध्यापिका : प्रथम किरण मेंहदीरत्ता
कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए एक लक्की ड्रॉ भी था जिसमें रुबीना व संध्या विजेता रही।
मुख्य अतिथि मेयर कोमल सैनी ने बच्चों अभिभावकों, शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। स्कूल की अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। विजेताओं व प्रतिभागियों की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और उन्होंने बताया कि खेल-कूद द्वारा शारीरिक विकास तथा मानसिक विकास होता हैं। उन्होंने बताया कि खेल को जीतने या हारने के लिए नही अपितु खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल को अपना करियर बनाए , इसके द्वारा खुद की तरक्की के साथ-साथ अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का नाम ऊँचा कर सकते हैं।
प्रधानाचार्या मीना तनेजा ने सभी अभिभावकों व आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा सभी विजेताओं को बहुत बधाई देते हुए पूरे कार्यक्रम की सराहना की । आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया।
मंच संचालन अध्यापिका प्रिया तथा अध्यापिका निधि ने किया।