जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 शिकायतों पर सुनवाई. 5 का मौके पर समाधान.
-आमजन को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम: मंत्री कृष्ण कुमार ने सुनीं जन समस्याएं
-जनहित सर्वोपरि: मंत्री कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कई मामलों का त्वरित निपटारा
-उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने समस्याओं के समाधान में किया मंत्री का सहयोग
PANIPAT AAJKAL ,12 फरवरी। हरियाणा के सामाजिक न्याय सशक्तिकरण अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 14 सूत्रीय एजेंडे पर विभिन्न शिकायत कर्ताओ की शिकायतों को सुना और 5 शिकायतों का मौके पर समाधान किया और 9 शिकायतों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा। मंत्री ने इस मौके पर कहा की पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाना इस बैठक का उद्देश्य है यह बैठक महीने में एक बार आयोजित की जाती है जिसमें शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो बजट आएगा आम आदमी के हित वाला बजट होगा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने कैबिनेट मंत्री का बुके देकर स्वागत किया व अधिकारियों के सहयोग से शिकायतों के निस्तारण में मंत्री का सहयोग किया। इस मौके पर मंत्री ने दिव्यांगों की समस्याओं को भी सुना व निदान करने का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री ने पहली शिकायत रणधीर सिंह वासी अनाज मंडी की सुनी जो पुलिस विभाग से संबंधित थी। यह पहली शिकायत थीं व पिछली बैठक की लंबी शिकायत थी।
इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बैंक मैनेजर ने महिलाओं व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस को सुनवाई के बाद मंत्री ने अगली बैठक के लिए लंबित रखा।
शिकायत नंबर दो यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी और पुलिस विभाग से संबंधित थी। इसमें फर्मों (कंपनियों) के लेन देन का मामला था। इसमें पैसे के लेनदेन का मामला मुख्य रूप से था। इस पर मंत्री ने मामले की जांच के निर्देश दिए हुए अगली बैठक के लिए लंबित रखा।
शिकायत नंबर 3 इसमें शिकायतकर्ता सुल्तान सिंह वासी टीडीआई ने टीडीआई में मूलभूत सुविधाओं को उठाया था। यह भी पिछली बैठक की लंबी शिकायत थी और जिला नगर योजना योजना कार से संबंधित थी। इस पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए चार कश्मीर वन समिति के सदस्यों की ड्यूटी लगाई वह इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए इसे भी अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
शिकायत नंबर चार इसमें शिकायतकर्ता जीएल कुकरेजा अंसल रहे। यह शिकायत संपदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित थी। इसमें शिकायतकर्ता का कहना था कि गंदगी के कारण निवासी गण पीड़ित है, रिहायसी मकान में गंदगी, बदबू का आलम हैं । विभाग द्वारा कार्रवाई में होने के कारण विषैले जीव जंतु घर में घुस जाते हैं। यह भी पिछली बैठक की लंबी शिकायत थी। इस शिकायत पर मंत्री ने उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया व अन्य अधिकारियों के सहयोग से मौके पर इसका समाधान किया।
शिकायत नंबर पांच शिकायतकर्ता सुमन वासी सुभाष कॉलोनी की थी। इसमें महिला के ऑपरेशन से संबंधित मामला था। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। इसका समाधान किया गया।
शिकायत नंबर 6 में शिकायतकर्ता बबीता वासी सोनीपत रही। उनका जमीन से संबंधित मामला था। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी व पुलिस विभाग से संबंधित थी। इस पर संज्ञान लिया गया और समाधान किया गया।
शिकायत नंबर 7 में शिकायतकर्ता गुलशन वासी पालीवाल सिटी रहे। यह नई शिकायत थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का मामला उठाया। शहरी विधायक प्रमोद विज ने सवाल किया की 14 वर्ष तक संज्ञान क्यों नहीं लिया गया। शिकायतकर्ता का कहना था कि जो सुविधाएं उपलब्ध हैं, या तो पूरी तरह अनुपस्थित है या अत्यंत खराब स्थिति में है। यह शिकायत जिला नगर योजना कार से संबंधित थी। इस पर सुनवाई करते हुए इसे अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
शिकायत नंबर 8 में शिकायतकर्ता रविंदर वासी पानीपत ने शिकायती की एस.सी बस्तियों में विकास ना के बराबर है। यह नई शिकायत थी व निगम से संबंधित थी। इस पर संज्ञान लेते हुए 15 मार्च तक शेष बचे कार्य को कंप्लीट करने के निर्देश दिए।
शिकायत नंबर 9 में शिकायतकर्ता जगदीश पाल ने शिकायत की थी कि जिसमें कंपनी ने लेनदेन में पूरी पारदर्शिता नहीं बरती। इसमें शिकायतकर्ता ने जो उनके हिस्से की बकाया राशि बचती है उसे देने की प्रार्थना की थीं। यह नई शिकायत थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उपायुक्त ने पेमेंट दिलाई थी। इस पर सुनवाई करते हुए इसे अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
शिकायत नंबर 10 में शिकायतकर्ता सुधीर यादव वासी सिकंदरपुर ने शिकायत की थी कि गली में आने जाने में काफी परेशानी होती है। कुछ लोग गली में दबंगी अपने साधनो को खड़ा करते हैं। अतिक्रमण भी किया हुआ है। यह शिकायत भी पुलिस विभाग से संबंधित थी यह शिकायत भी पुलिस विभाग से संबंधित थी। इसका समाधान किया गया।
शिकायत नंबर 11 में शिकायतकर्ता लहना सिंह नजदीक गुरुद्वारा, पानीपत ने की जिसमे बैंक और बैंक अधिकारियों द्वारा धोखाधड़ी और भारी भरकम ब्याज लगाया गया है उन्होंने उचित कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की। यह भी नई शिकायत थी और पुलिस विभाग से संबंधित थी। इसको सुनवाई कर अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
शिकायत नंबर 12 शिकायतकर्ता प्रदीप वासी हथवाला द्वारा की गई। यह नई शिकायत थी और पुलिस विभाग से संबंधित थी। यह शिकायत चोरी के मामले से संबंधित थी। शिकायतकर्ता ने मंत्री से न्याय दिलवाने की मांग की थी। इसमें शिकायतकर्ता ने होटल से कुर्सी, मेज, टेबल जनरेटर बैटरियां व पंखे और लोहे का सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। यह शिकायत भी नई थी और पुलिस विभाग से संबंधित थी। इस पर मंत्री ने दोबारा जांच के आदेश दिए, इसे अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
शिकायतनंबर 13 में शिकायतकर्ता जोगिंदर ने आरोप लगाया था कि आज तक विस्थापितों के कोटे व पॉलिसी के तहत कोई प्लाट नहीं दिया गया। उनका कहना था कि वह पॉलिसी के थे जो कीमत विभाग द्वारा तय की जाएगी वह देने के लिए तैयार है। इस पर मंत्री ने गंभीरता पूर्वक संज्ञान दिया व सुनवाई के बाद अगली बैठक के लिए इसे लंबित रखा।
शिकायत नंबर 14 में शिकायतकर्ता प्रवीण वासी लक्ष्मी नगर द्वारा दी गई थी। यह संपदा अधिकारी से संबंधित थी। इसमें शिकायतकर्ता ने न्याय करने की मांग रखी थी। इस पर मंत्री ने जांच के आदेश देते हुए अगली बैठक के लिए लंबित रखा।
इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी और शिकायतकर्ता और कष्ट निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

