अवैध स्ट्रक्चर और 5 अवैध कॉलोनियों में चला पीला पंजा.

admin  1 day, 7 hours ago Top Stories

 PANIPAT AAJKAL : 11 फरवरी–डीटीपी की ओर से बुधवार को बड़ी तोड़-फोड़ की कार्रवाई सफलतापूर्वक की गई, जिसमें 1 अवैध स्ट्रक्चर और 5 अवैध कॉलोनियों को, जिनमें 8 बन रहे घर, 20 डीपीसी, पूरा मिट्टी का रोड नेटवर्क, 4 बाउंड्री वॉल और निशान थे। इन सभी को 4 जेसीबी के माध्यम से गिरा दिया गया। इन इलाकों का कुल एरिया लगभग 23 एकड़ है, जो गांव सिवाह, मेहराना, तरफ राजपुतान, सोंधापुर और शोदापुर तहसील पानीपत और मडलौडा जिला पानीपत की रेवेन्यू एस्टेट में है। यह जानकारी डीटीपी ने दी।

img
img