“ब्रैस्ट और सर्वाइकल कैंसर” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया.

admin  1 day, 8 hours ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ, गृह विज्ञान विभाग एवं  रोटरी क्लब,  रेनबो पानीपत के संयुक्त तत्वावधान  में “ब्रैस्ट और सर्वाइकल कैंसर” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों  को ब्रैस्ट और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करना, शुरुआती लक्षणों की पहचान कर उनकी रोकथाम  करना था।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने प्रेम हॉस्पिटल, पानीपत से डॉ. शुभांजलि, मुख्य वक्ता,  डॉ. वंदना पाहुजा, प्रधान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटरी क्लब एवं मनमोहन अग्रवाल, प्रधान रोटरी क्लब रेनबो का पौधा भेंट कर स्वागत किया | उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं | ब्रैस्ट और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता केवल बीमारी को रोकने तक सीमित नहीं है  बल्कि महिलाओ में होने वाली असमय मृत्यु को रोकना भी है | छात्राओं को इस विषय में शिक्षित करना न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि उनके परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

प्रेम हॉस्पिटल, पानीपत से डॉ. शुभांजलि मुख्य वक्ता रही | कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ने ब्रैस्ट और सर्वाइकल कैंसर के विषय में जानकारी साझा करते हुए कहा कि शुरूआती समय पर परीक्षण और लक्षणों की सही पहचान से जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और किसी भी बदलाव को गंभीरता से लें क्योंकि प्रारंभिक संकेत ही भविष्य में कैंसर का रूप ले सकती है । इसके साथ ही उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन (टीकाकरण) के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया। डॉ. वंदना पाहुजा, प्रधान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटरी क्लब, रेनबो ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि  साधारण जीवनशैली में स्वास्थ्य और स्वच्छता को शामिल करना केवल आदत नहीं बल्कि यह जीवन की सुरक्षा और आत्म-सम्मान बनाए रखने का मूल आधार है। नियमित सावधानी और जागरूकता से छात्राएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जंक फ़ूड से दूर रहने व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया |महिला प्रकोष्ठ संयोजिका व गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा ने कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि हम जागरूकता को अपनी प्राथमिकता बनाएं । कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। इसके प्रति हमारा कर्तव्य है कि हम न केवल सतर्क रहे बल्कि अपने समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। मंच का संचालन डॉ. मोनिका वर्मा एवं सहायक प्राध्यापिका अंशिका ने प्रभावशाली एवं व्यवस्थित ढंग से किया। रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट मनमोहन ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर  उप प्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ.नीलम, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. राजेश, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. निधि, डॉ. भगवंत कौर, डॉ. पूनम गुप्ता सहायक प्राध्यापिका सोनिया वर्मा, अंजलि, आकांक्षा शर्मा, नीतू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

img
img