PANIPAT AAJKAL : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारतीय संस्कृति को कायम रखते हुए कक्षा दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षाओं हेतु हवन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीना तनेजा , दसवीं तथा बारहवीं के अध्यापकगण, दसवीं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल रहे। सभी ने बड़े श्रद्धाभाव से हवन में आहुति डाली तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा ने बच्चों को परीक्षाओं हेतु शुभकामना दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया। बाद में दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के अध्यापकों ने एडमिट कार्ड वितरित किए तथा प्रसाद खिलाकर उनका मुँह मीठा करवाया।