बाल विवाह नहीं करेंगे. न होने देंगे : केदार दत्त कौशिक

admin  12 hours, 28 minutes ago Top Stories

-शिक्षा को बढ़ावा देंगे, बच्चों की सुरक्षा करेंगे। यही एक सुरक्षित, सशक्त और जिम्मेदार समाज की पहचान है। - केदार दत्त कौशिक

PANIPAT AAJKAL : बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को गहरी क्षति पहुँचाती है। यह न केवल बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि समाज के स्वस्थ और सशक्त भविष्य में भी बाधक है।
कानूनन बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत बाल विवाह दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद जागरूकता के अभाव, सामाजिक दबाव और कुप्रथाओं के कारण यह कृत्य आज भी कहीं-कहीं देखने को मिलता है। बाल विवाह से बालिकाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, शिक्षा बाधित होती है और वे कम उम्र में जिम्मेदारियों के बोझ तले दब जाती हैं।
समाज का प्रत्येक नागरिक, अभिभावक और संस्था का दायित्व है कि वे बाल विवाह का विरोध करें, बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करें तथा कानून के पालन में सहयोग करें।
बाल विवाह नहीं—शिक्षा, सुरक्षा और समानता हाँ।
यही एक सशक्त, जागरूक और प्रगतिशील समाज की पहचान है।
जिला बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन केदार दत्त कौशिक ने ये बातें जस्ट राइटस फार चिल्ड्रन संगठन की सहयोगी संस्था एमडीडी ऑफ इण्डिया द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्ति रथ के दौरान आज पानीपत लघु सचिवालय में कही।
इस अभियान के तहत आज सोमवार को करनाल संसदीय क्षेत्र से सांसद मनोहर लाल खट्टर के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, पानीपत बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन केदार दत्त कौशिक समेत सभी सदस्यों और पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर कर इस मुहिम का समर्थन किया।
विधायक प्रमोद कुमार विज ने कहा कि इस तरह की मुहिम को मेरा पूरा समर्थन है। इस तरह के अभियान सामाजिक जागरूकता के लिए बेहद अहम हैं और लोगों को सरकार के इस बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करना चाहिए।
वहीं आई बी कॉलेज से डॉ शशिप्रभा मालिक ने कहा कि बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की एमडीडी ऑफ इण्डिया संस्था की बहुत ही अच्छी पहल है। उन्होंने और स्टाफ के सदस्यों ने बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर कर इस मुहिम का समर्थन किया। डेरा बाबा जोध सचियार से सुधीर भ्याना जी ने भी अपने साथियों समेत इस बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत और समर्थन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी पानीपत के विशेष सहयोग से चल रहे बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से पानीपत में आम जन को पर्चे बांटकर जागरूक किया गया।

img
img