बाइक सवार तीन युवक अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार.

admin  10 hours, 13 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 09 फरवरी : आठ मरला चौकी पुलिस ने एनएफएल नाका पर स्पलेंडर बाइक सवार तीन युवकों को अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुटानी रोड अशोक विहार कॉलोनी निवासी मुबसीर व सादिक व हनुमान कॉलोनी निवासी सौरभ के रूप में हुई है।

आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि उनकी टीम रविवार शाम को गश्त के दौरान एनएफएल नाका पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की तीन लड़के एक बाइक पर सवार होकर महराणा की और से पानीपत की तरफ आ रहे है। युवकों के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने एनएफएल नाका पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात तीन युवक एक बाइक पर महराणा की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने नाका पर बाइक को रूकवाकर युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मुबसीर पुत्र मुदसीर व शादिक पुत्र दीनू निवासी कुटानी रोड अशोक विहार व सौरभ पुत्र प्रवीण निवासी हनुमान कॉलोनी बेरी वाली मस्जिद के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपियों की बाइक की सीट के नीचे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर देखा तो अनलोढ मिला।

इंचार्ज एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया आरोपी मुबसीर उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 4 महीने पहले यूपी के शामली के कच्ची गढी गांव में एक युवक से 3 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ रविवार को तीनों आरोपी अवैध देसी पिस्तौल को बाइक की सीट के नीचे छुपाकर बेचने के लिए इसराना क्षेत्र में ग्राहक की फिराक में गए थे। देसी पिस्तौल को खरीदने वाला नहीं मिला तो तीनों आरोपी वापिस घर लोट रहें थे। आरोपियों को खिलाफ थाना माडल टाउन में ऑर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी सादिक व सौरभ को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी मुबसीर को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठिकानों को पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

img
img