मजदूरों के हक पर गरजा अधिवेशन. केंद्र को भेजे जाएंगे चार सख्त प्रस्ताव

admin  12 hours, 41 minutes ago Top Stories

-2029 तक एस मलेशम अध्यक्ष एवं  सुरेंद्र कुमार पांडेय रहेंगे बीएमसी के महामंत्री

 PANIPAT AAJKAL  : पूरी (ओडिशा)। भारतीय मजदूर संघ के त्रिदिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन में मजदूर हितों को लेकर कड़े तेवर दिखे। अधिवेशन के अंतिम दिन चार अहम प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। प्रस्तावों में साफ कहा गया है कि श्रम कानूनों का लाभ बिना किसी अपवाद के हर श्रमिक को मिलना चाहिए,चाहे वह स्थायी हो, असंगठित हो या ठेका पर काम कर रहा हो।छह फरवरी से शुरु हुए इस तीन दिवसीय अधिवेशन में पारित चार बड़े प्रस्तावों में सभी श्रमिकों पर श्रम कानून लागू हों,संघ ने मांग की कि किसी भी श्रेणी के श्रमिक को कानूनी सुरक्षा से बाहर न रखा जाए। लक्ष्य,अंत्योदय, यानी अंतिम पंक्ति के मजदूर तक अधिकार।दूसरा ठेका श्रमिकों के शोषण पर सख्त वार, ठेका प्रणाली में वेतन, सुरक्षा और स्थायित्व को लेकर हो रहे शोषण को रोकने के लिए कानूनों में बदलाव की मांग की गई।तीसरा आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘स्वयंसेवक’ नहीं बल्कि ‘कर्मचारी’ घोषित कर नियमित वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने का प्रस्ताव पारित और चौथा प्रस्ताव त्रिपक्षीय तंत्र को फिर से मजबूत किया जाए,सरकार,नियोक्ता,श्रमिक के बीच संवाद की व्यवस्था को प्रभावी, नियमित और व्यवहारिक बनाने पर जोर दिया गया।संघ का कहना है कि जब तक नीति जमीन पर मजदूर तक नहीं पहुंचेगी, तब तक विकास का दावा अधूरा है।सम्मेलन में नई टीम घोषित, 2026 से 2029 तक संभालेगी कमानअधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एस. के. राठौर की देखरेख में संपन्न हुई। इनमें शीर्ष पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद की जिम्मा एस मलेशम (तेलंगाना) और महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय (छत्तीसगढ़) को दिया गया है।वहीं उपाध्यक्ष का दायित्व सुखविंद्र सिंह डिक्की,
नीता चौबे,अशोक शुक्ला,उन्नीकृष्णन उन्नीनाथन,राजेंद्र शर्मा,पवन कुमार,जिग्नेश मजूमदार को दिया गया है।मंत्री मंडल,वित्त और संगठन का दायित्वमंत्री मंडल में रामनाथ गणेशे,अंजली पटेल,राधेश्याम जयसवाल,अरविंद मिश्रा,अशोक कुमार,अनिल डुमने,संजय कुमार सिन्हा को जिम्मा सौंपा है,जबकि वित्त और संगठन में वित्त सचिव अनीश मिश्रा,संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रन,सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा और कार्यालय सचिव पालजीत परमार होंगे।

img
img