पशु पालक मेहनत और लगन से हरियाणा में और बनाएं पहचान: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

admin  13 hours, 12 minutes ago Top Stories

-जिले के पशुपालकों ने राज्य पशु प्रदर्शनी में मचाया धमाल, जीते लाखों के पुरस्कार
-पानीपत की मुर्राह और हरियाणा नस्ल की मेले में उत्कृष्टता
-लक्की ड्रा में भी जिले के पशुपालकों के हौसले बुलंद

 PANIPAT AAJKAL , 9 फरवरी। धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित 41 वीं राज्य पशु प्रजनन प्रदर्शनी में जिले के पशुपालकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लाखों रुपए के नकद पुरस्कार और आकर्षक इनाम जीते। मुर्राह भैंस और हरियाणा गाय व सांड की श्रेष्ठ प्रजातियों ने निर्णायकों का मन मोह लिया।

उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विजेताओं को इस प्रदर्शन पर बधाई दी और कहा कि यह जिले के पशुपालन क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। जिले के पशुपालकों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुर्राह और हरियाणा नस्ल की उत्कृष्टता यह दिखाती है कि हमारे पशुपालक वैज्ञानिक पद्धति अपना रहे हैं। जिला प्रशासन हमेशा उनके साथ है और भविष्य में भी हर संभव मदद करता रहेगा।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय आंतिल ने कहा कि पशुपालकों ने यह साबित किया कि मेहनत और सही देखभाल से राज्य स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। विभाग की ओर से तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण के माध्यम से हम पशुपालकों को और मजबूत करेंगे। हमें उम्मीद है कि भविष्य में यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

विजेताओं के नाम

नरेंद्र डिडवाड़ी मुर्राह ब्रीड व चैंपियन, हरियाणा गाय ब्रीड चैंपियन रहे उन्होंने 2,50,000 की राशि प्रदान की गई। उनकी मुर्राह भैंस मादा कटड़ी को प्रथम स्थान मिला व 2,50,000 की राशि प्रदान की गई। इसी तरह दिनू की मुर्राह भैंस मादा कटड़ी प्रथम रही उन्हें भी 2,50,000 रुपए की राशि प्रदान की गई।

मनीष डिडवाड़ी की मुर्राह भैंस दुग्ध श्रेणी (1-2 वर्ष) को द्वितीय स्थान मिला व 11,000 रूपए की राशि प्रदान की गई। मनीष डिडवाड़ी को मुर्राह भैंस नर कटड़ा में तृतीय स्थान और 21,000 रुपए की राशि प्रदान की गई।

अमित के मुर्राह नस्ल युवा सांड (2-4 वर्ष, 2-5 दांत) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ उन्हें 7,100 की राशि प्रदान की गई। साहिल, संजय, प्रवेश मनीष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

लक्की ड्रा विजेता पशुपालकों ने प्रदर्शनी में लकी ड्रा फॉर्म भी भरे और कई पुरस्कार अपने नाम किए। इनमें ईशरू को बुलेट मोटरसाइकिल। लहणा को होंडा शाइन मोटरसाइकिल प्रदान की गई।

img
img