एक दिवसीय बाल-विवाह मुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

admin  13 hours, 20 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय , पानीपत में महिला प्रकोष्ठ व कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बाल-विवाह मुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम DLSA, MDD, CWC  और WCD के सहयोग से बाल-विवाह मुक्ति रथ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु आयोजित किया गया | महाविद्यालय में रथ का स्वागत आई. बी. (एल) एजुकेशनल सोसाइटी के उपप्रधान परमवीर ढींगरा , प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सीमा व कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निधि द्वारा किया गया | इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के छोटे-छोटे समूह में ऐडवोकेट पायल सामजिक कार्यकर्ता MDD ऑफ़ इंडिया के द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया | उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज से बाल-विवाह जैसी सामजिक बुराई को जड़ से मिटाना है व युवा पीढ़ी को बाल-विवाह मुक्त अभियान में आगे आने के लिए जागरूक करना है | इस अभियान के तहत आई. बी. (एल) एजुकेशनल सोसाइटी के उपप्रधान श्री परमवीर ढींगरा जी ने विद्यार्थियों को समझाया कि बालिकाओ का 13-14 वर्ष की उम में शारीरिक व मानसिक विकास नहीं होता है | बाल –विवाह एक अत्याचार है | सरकार द्वारा चलाया गया यह अभियान बाल-विवाह नाम की   इस बुराई को समाज में जड़ से उखाड़ने का एक सराहनीय प्रयास है |

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज से बाल-विवाह जैसी सामजिक बुराई को जड़ से मिटाना व युवा पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है | युवा वर्ग का कर्तव्य है कि बढ़-चढ़ कर इस अभियान में भाग ले व आगे आकर समाज से इस बुराई को जड़ से समाप्त करने में मदद करे | बाल विवाह, बचपन ख़त्म कर देता है। बाल विवाह बच्चों  की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक  प्रभाव डालता है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सीमा व कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. निधि ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई इस मुहीम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, विवाह की आयु को विलंबित करना व बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है | इस अभियान का लक्ष्य वर्ष 2026 तक बाल-विवाह की व्यापकता में 10 % की कमी लाना तथा वर्ष 2030  तक इस प्रथा का उन्मूलन करना है | इस कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित शिक्षणगण और विद्यार्थियों ने  हस्ताक्षर कर इस बुराई को जड़ से मिटाने की शपथ ली | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सीमा, डॉ. निधि, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पूनम गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका अंशिका व बैंक मैनेजर कपिल व दोनों प्रकोष्ठों के सभी सदस्य उपस्थित रहे | 

img
img