सफलतापूर्वक चलाया गया अतिक्रमण हटाने का अभियान : डीटीपी सुमित मलिक

admin  1 week, 6 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : 4 फरवरी–डीटीपी सुमित मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को डीटीपी की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया, जिसमें भैंसवाल, कुटानी, तरफ मखदूमजादगान, कुरार, जिला पानीपत के राजस्व क्षेत्र में लगभग 22 एकड़ कुल क्षेत्रफल वाली 4 अनाधिकृत कॉलोनियों में पूरे कच्चे सड़क नेटवर्क, निर्माणाधीन संरचनाओं, डीपीसी को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही, लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी अंसल सुशांत सिटी में एक अनाधिकृत गेट को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अलावा, कुरार और शिमला गुजरान गांव के राजस्व क्षेत्र में दो अनाधिकृत संरचनाओं को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

img
img