9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन

admin  1 week, 6 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : 4 फरवरी। एथलैटिक्स प्रशिक्षक महीपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन लडक़े तथा लड़कियों के सिनियर ग्रुप में कबड्डी, वालीवाल, हैण्डबाल, खो-खो, फुटबाल तथा बास्केटबाल खेलों में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक जिला गुरूग्राम व पलवल में आयोजन करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में राज्य स्तरी मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए स्तर पर ट्रायल वीरवार 5 फरवरी व 6 फरवरी को प्रात: 11 बजे आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि खेल कबड्डी वालीवाल के लिए 5 फरवरी को शिवाजी स्टेडियम में, हैण्डबाल के लिए 5 फरवरी को जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, सिवाह में, फुटबाल के लिए 5 फरवरी को रा. सि. सै. स्कूल सिवाह में, बास्केटबाल के लिए 5 फरवरी को ऋषिकुल सि. सै. स्कूल अहर कुराना, खो-खो के लिए 6 फरवरी को राजकीय हाई स्कूल बलाना में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

img
img