बुजुर्ग के हाथ से दुल्हन के शगुन का बैग छीनने वाले नाबालिग से गहने खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार. 2 लाख रूपए बरामद.

admin  1 week, 6 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 04 फरवरी : एसडी माडर्न स्कूल के पास बुजुर्ग के हाथ से दुल्हन के शगुन का बैग स्नेचिंग करने मामले में नाबालिग आरोपियों से छीने गए गहने खरीदने वाले सुनार ने मंगलवार को थाना शहर में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तहसील कैंप निवासी बालकिशन के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ उसने नाबालिग आरोपियों से स्नेचिंग के गहने 2.30लाख रूपए में खरीदकर गहनों को पिंघलाकर आगे महंगे दाम पर बेच दिए। पुलिस ने आरोपी सुनार के कब्जे से 2लाख रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि थाना शहर में सेक्टर 12 निवासी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था बेटा सुशील वर्मा परिवार के साथ हलवाई हट्टा में रहता है। 21 नवंबर को वह अपनी पोती मनीषा (सुशील की बेटी) का दिल्ली में रिश्ता कर देर शाम को पानीपत लौटे थे। सायं करीब 7:30 बजे एसडी मार्डन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के गेट के पास ट्रैवलर बस से नीचे उतरकर पैदल घर जा रहे थे। कुछ दूरी पर चल तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक झपट्टा मारकर उसके हाथ से दोनों बैग छीनकर ले गए। बैग में 67 हजार रूपए कैश व लड़के पक्ष की और से दिए जैवर सोने का एक गले का सेट, दो कड़े, एक टीका व चांदी की एक जोड़ी पाजेब व एक जोड़ी चुटकी थी। थाना शहर में ज्ञान प्रकाश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ ही अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपियों की धरपकड़ में दिल्ली व अन्य स्थानों पर दबिश दी गई थी। 9 दिसंबर को एक नाबालिग आरोपी ने माननीय न्यायालय में सरेंडर कर दिया था । और दो नाबालिग आरोपियों को 18 दिसंबर को तहसील कैंप से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों नाबालिग आरोपियों ने पुलिस को बताया था उन्होंने बुजुर्ग के हाथ से स्नेच किए बैग में मिले जैवरात तहसील कैंप निवासी सुनार बालकिशन को 2.30लाख रूपए में बेचकर ज्यादातर पैसे नशा करने और खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के कब्जे से बचे 1330 रूपए व वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर तीनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाईल कोर्ट में पेश कर जहा से दो को मधुबन और तीसरे को अंबाला बाल सुधार गृह भेजने के बाद स्नेच किए जैवरात खरीदने वाले आरोपी सुनार की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

img
img