“वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्थिति” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

admin  1 week, 6 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में डॉ. रेखा मलिक के निर्देशन में बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्थिति” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने किया | उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि निबंध लेखन से विद्यार्थियों की तर्कशक्ति व चिंतन का विकास होता है और उनकी कल्पना शक्ति व सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहन मिलता है | बच्चों में आत्मविश्वास वृद्धि के साथ ही भाषा और साक्षरता कौशल विकसित करने में मदद मिलती है | विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए उनका शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेना जरूरी है |
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह ने कहा कि निबंध लेखन से विद्यार्थियों में भाषा का ज्ञान व व्यक्तित्व का विकास होता है व समाज के प्रति जागरूकता के साथ सकारात्मक सोच का भी विकास होता है |
इस प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान पूजा व तृतीय स्थान काजल ने प्राप्त किया |

img
img