पलवल में आयोजित 40वीं हरियाणा राज्य महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में पानीपत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन.

admin  1 week, 6 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : पलवल में आयोजित 40वीं हरियाणा राज्य महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर-10 रिकर्व वर्ग में पानीपत की होनहार बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।  प्रतियोगिता में एनवी आर्चरी अकादमी, पानीपत की खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में दृष्टि ने अंडर-10 रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं अन्विशा ने इसी वर्ग में रजत पदक जीतकर पानीपत को गौरवान्वित किया।  दोनों खिलाड़ी पिछले काफी समय से एनवी आर्चरी अकादमी में नियमित अभ्यास कर रही हैं और उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। दृष्टि के पिता रमन कुमार एवं माता नीतू शर्मा, तथा अन्विशा के पिता मनोज कुमार एवं माता नीतू कुमारी ने बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अकादमी और कोच का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर पानीपत जिला तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने कहा कि इतनी कम उम्र में राज्य स्तर पर पदक जीतना आसान नहीं होता। दृष्टि और अन्विशा दोनों ही बेहद अनुशासित, मेहनती और आत्मविश्वासी खिलाड़ी हैं। यह सफलता सिर्फ पदकों की नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, माता-पिता के सहयोग और खिलाड़ियों के समर्पण की जीत है। आने वाले समय में ये बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर भी पानीपत और हरियाणा का नाम रोशन करेंगी।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और भविष्य में इन से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

img
img