चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त कार व चाकू बरामद.

admin  2 weeks ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 03 फरवरी : थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गांव काबड़ी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कैथल जिले के पूंडरी गांव निवासी प्रवीन व करौदा गांव निवासी विक्रम उर्फ अन्नू के रूप में हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर रंजिशन काबड़ी निवासी सतपाल उर्फ काला पर चाकू से जांनलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने पुलिस को बताया काबड़ी गांव में उसकी मौसी सतपाल के पड़ौस में रहती थी। जिसकी करीब तीन चार महीने पहले मौत हो चुकी है। उसको शक था मौसी की हत्या सतपाल ने की है। इसकी रंजिश रखते हुए वह साथी आरोपी विक्रम उर्फ अन्नू और फरार एक अन्य साथी आरोपी 11 जनवरी की रात कार में सवार होकर काबड़ी गांव में आए और सतपाल से घर का दरवाजा खुलवाकर चाकू से जांनलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू व कार बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

थाना पुराना औद्योगिक में काबड़ी गांव निवासी संदीप पुत्र रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा भाई सतपाल 11 जनवरी की रात घर पर सो रहा था। रात करीब 9 बजे दो तीन अज्ञात युवकों ने बाहर गेट खोलने की आवाज लगाई। भाई सतपाल ने गेट खोला तो आरोपियों ने उसकी आखों में मिर्ची मारकर चाकुओं से हमला कर दिया। शौर सुनकर वह और परिवार के अन्य सदस्यों ने घर के बाहर आकर देखा सतपाल खून से लथपथ हालत में पड़ा था। तीनों आरोपी धुंध व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। आरोपी भागते हुए धमकी देकर गए आज को बच गया अगली बार जांन से मार देंगे। थाना पुराना औद्योगिक में संदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के के प्रयास शुरू कर दिए थे।

img
img