घर में घुसकर मार पीट करने का आरोपी गिरफ्तार. माननीय न्यायालय में पेश कर भेजा जेल.

admin  2 weeks ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL  , 03 फरवरी : हलदाना चौकी पुलिस ने हलदाना गांव में तलवार से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हलदाना निवासी नितिन उर्फ मालू के रूप में हुई है।

हलदाना चौकी इंचार्ज एसआई राणा प्रताप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नितिन उर्फ मालू ने मामले में नामजद अपने ममरे भाई यूपी निवासी नितिश के साथ मिलकर मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया गांव निवासी शुभम उर्फ दीपेंद्र के साथ उसकी दोस्ती है। कुछ दिन पहले गांव निवासी रमन पुत्र सुरेश व अमन पुत्र सुरेंद्र ने मिलकर उसके दोस्त शुभम उर्फ दीपेंद्र के साथ मारपीट कर दी थी। इसकी रंजिश रखते हुए उसने ममेरे भाई नितिश के साथ मिलकर 3 जनवरी की रात तलवार से लैस होकर रमन के घर में घूसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी नितिन उर्फ मालू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। और वारदात में शामिल फरार आरोपी नितिश की धरपकड़ शुरू कर दी। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

थाना समालखा की हलदाना चौकी में गांव हलदाना निवासी सुरेश पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था 3 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे वह और परिवार के अन्य सदस्य घर पर खाना खा रहे थे। तभी घर के बाहर टेंपरेरी नंबर प्लेट लगी एक कार आकर रूकी। कार से नितिन उर्फ मालू पुत्र परशुराम, शुभम पुत्र नवाब, नितिश पुत्र बलजीत, सोनू पुत्र चंद्र व शक्ति पुत्र कृष्ण तलवार व चाकू से लैस होकर उतरे और गाली गलौच करते हुए उनके घर में घुस हमला कर दिया। आरोपियों ने थप्पड़, मुक्के व डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी बेटी को चोट मारी। उन्होंने बचाव के लिए शौर किया तो आरोपियों ने जांन से मारने की धमकी दी। भीड़ को इक्कठी होते देख कार में बैठकर आरोपियों ने भगा लिया। उसने व परिवार के अन्य सदस्यों ने कार का पीछा किया। कुछ दूर मोड़ पर आरोपियों की कार नही मुड़ी तो आरोपियों ने दौबारा से उनको धमकी दी। उन्होंने बचाव में व आरोपियों को डराने के लिए गाड़ी पर आगे पीछे डंडें मारे। आरोपी हथियारों सहित गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थाना समालखा में सुरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

img
img