विद्यार्थियों के लिए “डिजिटल माध्यमों में हिंदी का भविष्य” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

admin  2 weeks ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में डॉ. पूजा मलिक के निर्देशन में एम.ए. हिंदी प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “डिजिटल माध्यमों में हिंदी का भविष्य” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के सार्वजनिक रूप से बोलने, सुनने, आलोचनात्मक सोच और विचारों को व्यवस्थित करने का अभ्यास करवाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है |
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा हिंदी, जो हमारी मातृभाषा और भारत की सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए स्वरूप में उभर रही है | पहले जहां ऑनलाइन सामग्री अंग्रेजी में ही अधिक मिलती थी, वहीं अब वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ई-पत्रिकाएं हिंदी में बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं | गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि मंचों पर हिंदी का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं | विद्यार्थियों द्वारा संगोष्ठी के माध्यम से इन चुनौतियों पर गहराई से चर्चा करना व उनके समाधान ढूंढना शोध कौशल व विश्लेषणात्मक सोच को मजबूत बनाने का बेहतरीन माध्यम है |

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों में हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि लोकतांत्रिक संवाद और सांस्कृतिक पहचान का सशक्त साधन बन चुकी है | भविष्य में तकनीकी विकास के साथ हिंदी की उपयोगिता और भी व्यापक और प्रभावशाली होती जाएगी | इस प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया | प्रतियोगिता में तनु ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा प्रवीना ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया |

img
img