-विकास परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जनता को समय पर सुविधा मिले - कोमल सैनी
PANIPAT AAJKAL : 2 फरवरी , पानीपत नगर निगम महापौर कोमल सैनी ने अपने देवीलाल कॉम्प्लेक्स स्थित महापौर कार्यालय में पानीपत नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की समीक्षा करते हेतु तकनीकी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में मेयर कोमल सैनी ने अधिकारियों से चर्चा कर वर्तमान कार्यों की समीक्षा की एवं क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।मेयर कोमल सैनी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को गति देने, कार्यस्थल का निरीक्षण करने, पारदर्शिता बनाए रखने, जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और बजट के सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाए और स्थानीय पार्षदों द्वारा जनहित में भेजे गए कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए।पार्षद जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि है उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कोई भी कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय पार्षद को जानकारी अवश्य दे।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा की बाहरी कालोनियों जो नगर निगम क्षेत्र में आती है उन्हें वैध करके भाजपा हरियाणा सरकार ने वहां अभूतपूर्ण विकास करवाया है। अमृत योजना के तहत सभी कालोनियों में सीवरेज व्यवस्था,पीने के पानी की पाइपलाइन एवं पक्की सड़के बनाकर लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है।शेष बची गलियों में भी जल्द यह काम पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था,अत्याधुनिक सुविधा,बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जा रहा है।सभी मुख्य सड़को को कंक्रीट का बनाया जा रहा है।सेक्टर 13 -17 में सौंदर्यकरण किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी,कार्यकारी अभियंता नवीन शहरावत,सुमित नांदल सहित सभी कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।