ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन : युवक को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार. 3 बोतल व 58 पव्वे अवैध शराब बरामद.

admin  3 months, 4 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL  , 30 दिसंबर: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत ने थाना किला पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 3 बोतल, 58 पव्वे अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी की पहचान पठान मोहल्ला निवासी नरेश उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान रानी महल के पास थी। टीम को इसी दौरान सनौली रोड की और एक युवक प्लास्टिक कट्टा कंधे पर रखे हुए आते दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। प्लास्टिक कट्टे को चेक करने पर उसमे से 3 बोतल व 38 पव्वे देसी शराब व 20 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान नरेश उर्फ राजकुमार पुत्र शामलाल निवासी पठानों वाला मोहल्ला के रूप में बताई। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को जब्त कर थाना किला में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

img
img