युवक की पेचकस से हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर काबू किया

admin  3 months, 5 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 29 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए वन पुलिस टीम ने थाना तहसील कैंप क्षेत्र की जसबीर कॉलोनी में राकेश 35 की पेचकस से गोदकर हत्या करने के आरोपी को वारदात के 24 घंटे के अंदर काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान जसबीर कॉलोनी निवासी अमन के रूप में हुई है।

सीआई वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सीआईए वन की टीम को आरोपी की धरकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीआईए वन की टीम अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपी की धरपकड़ में लगी थी । इसी दौरान सोमवार साय टीम को फरार आरोपी अमन के बरसत रोड गंदा नाला के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। सीआईए वन टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।

दिन में हुई कहासुनी की रंजिश में हत्या की

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया रविवार को उसकी दिन में किसी बात को लेकर राकेश के साथ कहासुनी व गाली गलौच हुई थी। कहासुनी की रंजिश रखते हुए उसने साय के समय पेचकस नुमा नुकीली वस्तु से राकेश की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस मंगलवार को आरोपी अमन को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।

थाना तहसील कैंप में शिवकुमार पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर जिले के गांव इकनौरा का रहने वाला है और करीब दो साल से परिवार सहित जसबीर कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहा है। साथ वाले कमरे में पड़ोस के गांव फतेहपुर बुजुर्ग निवासी राकेश रहता था। 28 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे राकेश कमरे पर था। अमन नाम का लड़का वहा आया, जिसने राकेश से कहा उसके माता पिता ने उसको घर बुलाया है। राकेश सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था तभी अमन पुत्र सोमपाल ने हाथ में लिए पेचकस से राकेश की गर्दन में पर वार कर दिया। राकेश खून से लथपथ हालत में गली में आकर गिर गया। आरोपी अमन हथियार सहित मौक से फरार हो गया। शिवकुमार अपने दोस्त गोपाल के साथ राकेश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। जहा डॉक्टर ने चेक कर राकेश को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने दिन में हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए हत्या की उक्त वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने थाना तहसील कैंप में शिव कुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर रविवार को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया था और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

img
img