PANIPAT AAJKAL : ऋषि कालौनी नेता जी कालौनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण गणेश मन्दिर के प्रधान पद का आज चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से किशन लखीना को अगले 4 वर्ष के लिए निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया। बैठक की शुरूआत सर्वप्रथम हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। तत्पश्चात कैलाश नारंग की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें कोषाध्यक्ष पंकज नारंग ने पिछले 2 साल का आय व्यय का ब्यौरा दिया। उसके बाद रामनारायण तनेजा ने किशन लखीना का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन तिलक राज सेठी ने किया। फिर सभी सदस्यों ने हाथ खड़ा कर व जयकारे के साथ किशन लखीना के नाम का समर्थन किया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने किशन लखीना को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान किशन लखीना ने कहा कि वे मन्दिर के विकास कार्य के लिए भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर राजेन्द्र टुटेजा, राजेश लखीना, बंटी लखीना, राजेन्द्र शर्मा, योगेश बांगा, तिलक मेंहदीरत्ता, शैंकी सेठी, ऋषभ सेठी, ओम प्रकाश सेठी, गुलशन तनेजा, नरेश नारंग, दिनेश ढींगड़ा, जुगल नंदवानी, बृज टुटेजा, वेद नंदवानी, नारायण बठला, सतीश जुनेजा, चंदन टुटेजा, जोगेन्द्र दुआ, विशाल नंदवानी आदि उपस्थित थे।