PANIPAT AAJKAL : पंजाबी ब्राह्मण सभा द्वारा आज बाबा गंगापुरी रोड स्थित गंगा गार्डन में आठवाँ परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें लगभग 200 परिवारों ने भाग लिया, कार्यक्रम में प्रतिभाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
बाबा गंगापुरी रोड स्थित गंगा गार्डन में आयोजित आठवें समारोह की शुरूआत गणेश वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षिका राजकुमारी कौशल (संस्थापिका बीरा जी कृपा धाम), सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी ज्योति एवं मनीष भारद्वाज द्वारा ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने डांस, भाषण, कविता पाठ, फैन्सी ड्रैस, योग और संगीत में प्रदर्शन किया वहीं महिलाओं और बुजुर्गों और दम्पत्तियों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। बुजुर्गों की गेंद प्रतियोगिता में पुरूषोत्तम शर्मा प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों एवं बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए राहुल विज, अमित नारंग, अंजलि शर्मा, हरीश शर्मा, सर्वेश शर्मा, नेहा-योगेश शर्मा एवं नेहा शर्मा को सम्मानित किया गया। जयमाला प्रतियोगिता नरेन्द्र शर्मा एवं डिम्पल शर्मा विजयी रहे। इस अवसर पर प्रधान पिंकल शर्मा ने बोलते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ पल परिवार और समाज के लिए निकालना है जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक सम्बन्ध मजबूत हों। युधिष्ठिर शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का बड़ों से ज्यादा बच्चें इंतजार करते हैं। डा. महेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को धर्म एवं संस्कृति से परिचित करवाना चाहिए और ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपने धर्म के प्रति रूचि बढ़ती है। इस वर्ष विवाह की 50वीं वर्षगांठ मनाने वाले दम्पत्ति, 75वाँ जन्मदिन मनाने वाले वयोवृद्ध, नवविवाहित जोड़ों, और नव जन्मे बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वेद शर्मा, लाल चन्द गोस्वामी, सोनू शर्मा, हिमांशु शर्मा, श्री ब्रह्मर्षि जी महाराज संजय शर्मा, ईश्वर शर्मा, मदन लाल शर्मा, विवेक कत्याल, रोहित गौतम, सुरभि शर्मा, यशपाल शर्मा, ईशु शर्मा, गौरव शर्मा, पवन शर्मा, अरविन्द शर्मा, पंकज शर्मा, सतीश शर्मा, जोनी शर्मा, हरीश शर्मा, नवीन वैद्य, विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा, गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया।