PANIPAT AAJKAL , 11 दिसंबर: अपराध, नशा व शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉट स्पॉट अभियान के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश देकर दूकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओपी सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेत्रत्व में पानीपत पुलिस द्वारा अभियान के तहत लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध 76 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब जब्त की।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि टोनी कॉलोनी में दुकान के बाहर एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। युवक के पास रखी गत्ता पेट्टी को चेक करने पर 6 बोतल व 36 पव्वे देसी शराब मिली। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अजय पुत्र विक्रम निवासी ढाणी फोगाट चरखी दादरी हाल टोनी कॉलोनी चोटाला रोड के रूप में बताई।
दुकान के अंदर चेक करने पर 19 बोतल, 29 अध्धे व 69 पव्वे अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अवैध शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।