चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

admin  1 month, 5 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL  , 11 दिसंबर: थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम विकास नगर में एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बदायू जिले के हरदासपुर गांव निवासी सोनू के रूप में हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक विकास नगर गली नंबर 1 में स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सोनू पुत्र अशोक निवासी हरदासपुर बदायू यूपी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 8 दिसंबर को रिसालू गांव में एक प्लाट से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में लक्ष्मण पुत्र किशोरी निवासी गुधनी बदायू यूपी हाल किरायेदार कृष्णा गार्डन कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

img
img