जन-सुनवाई जिम्मेदारी और जवाबदेही का कड़ा मंच: उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

admin  1 month, 6 days ago Top Stories

-एसडीएम मनदीप ने विभागों को दिए दिशानिर्देश, लंबित मामलों पर तेज़ी लाने के निर्देश

 PANIPAT AAJKAL  , 11 दिसंबर। सर्दी के मौसम में भी जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जनता समाधान शिविर में उपायुक्त ने गैर-हाजिर अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शिविर में अधिकारी-कर्मचारियों की हाजिरी पद अनुसार जांची गई। समाधान शिविर में ना आने वाले अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

उपायुक्त ने जन शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कहा कि जनता की एक-एक शिकायत हमारे लिए आदेश है। जो अधिकारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेंगे उनसे जवाब मांगा जाएगा। हर जायज़ समस्या का निश्चित समाधान होगा और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जन-सुनवाई अब सिर्फ औपचारिकता नही बल्कि जिम्मेदारी और जवाबदेही का कड़ा मंच है।

  उपायुक्त ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित किए गए जनता समाधान शिविर में दर्ज का समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर में एसडीएम मनदीप कुमार ने विभागवार लंबित समस्याओं की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि जिन विभागों ने अभी तक अपेक्षित कार्य नहीं किया है, वे तुरंत गति तेज करें और समयबद्ध रूप से समाधान सुनिश्चित करें।

सीईओ डॉ. किरण व निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि आज के समाधान शिविर में हमने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और विभागीय टीमों के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित निर्णय लिए। हम आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे  ताकि प्रशासन अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बन सके। डीएसपी आत्मा राम ने कहा कि हमें जनता से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। हर शिकायत हमारे लिए प्राथमिकता है। आज हमने सुनिश्चित किया कि किसी भी फरियादी को निराश होकर वापस न जाना पड़े। सभी मामलों की सुनवाई पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ हो। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि योजनाओं का जनता तक लाभ पहुंचे। जनता का सहयोग और विश्वास हमारे लिए अनमोल है। जनता समाधान शिविर में प्रार्थी लखमी, रामदिया, सूरजभान , विनोद, राजकुमार वासी कचरौली ने प्रशासन से गांव के अंदर से फैक्टरी हटवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया।

  प्रार्थी यशपाल ने मॉडल टाउन में डाकघर में पावर हाउस के बीच पड़ी जमीन को के स्थान पर थाना बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी कार्तिक ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ देने का उपायुक्त से अनुरोध किया। उपायुक्त डॉ दहिया ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   प्रार्थी सत्यवान ने ऑन लाइन जमाबंदी में मलकीयत खाने में नाम चढ़वाए जाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी सूरज भान ने डिपो धारक द्वारा किए गए दुव्र्यवहार की प्रशासन से शिकायत कर कार्यवाही करने का अनुरोध किया।

    जनता समाधान शिविर में दर्ज कुल 30 शिकायतों में ज्यादातर शिकायतें फैमिली आईडी, पुलिस विभाग और पेंशन विभाग से संबंधित मिलीं। उपायुक्त डॉ दहिया ने तत्काल कार्यवही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ डॉ. किरण, निगम ज्वाइंट कमिश्नर मनी त्यागी, डीएसपी आत्मा राम, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीएफएससी कुमारी नीतू, डॉ प्रज्ञा (ईएसआई ) जन स्वास्थ्य विभाग से कार्यकारी अभियंता करण बहल, डीपीओ परमिंदर कौर, सहायक अभियंता कृषि सुधीर , डॉ अशोक लोहान, कोच सुषमा, सहायक रोजगार अधिकारी विनीता, पुलिस कंप्लडैंड अधिकारी महेश त्यागी, संजीव शर्मा, जोगिंदर, रमेश के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

img
img