ऑपरेशन हॉट स्पॉट अभियान : नशा तस्कर को 500 ग्राम चरस के साथ काबू किया

admin  1 month, 1 week ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 10 दिसंबर, अपराध व नशे सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए मंगलवार शाम को समालखा बस अड्डे के पास एक नशा तस्कर को 500 ग्राम चरस के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान जीन्द के सिंघाना गांव निवासी अनिल उर्फ नीलू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक वारदातों के विभिन्न जिलों में आधा दर्जन के करीब मामलें दर्ज है। आरोपी को पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने गिरफ्तार किया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जीन्द के सिघांना गांव निवासी अनिल उर्फ नीलू मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। अनिल समालखा बस अडडे के सामने मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही सामने खड़ा युवक एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर युवक को काबू कर पूछताछ की उसने अपनी पहचान अनिल उर्फ नीलू पुत्र बलवान निवासी सिंघाना जीन्द के रूप में बताई। टीम ने नियामानुसार डूयटी मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अनिल उर्फ नीलू की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस की जेब से पोलोथीन के अंदर चरस नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 500 ग्राम पाया गया।

चरस को तस्करी में लिए उत्तरकाशी से खरीदकर लाया

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए करीब 1 महीना पहले उत्तरकाशी से एक किलो चरस कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने 500 ग्राम चरस राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। मंगलवार को बची 500 ग्राम चरस लेकर वह गांव से समालखा क्षेत्र में बेचने के लिए आया था और समालखा बस अड्डे के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के अनिल उर्फ नीलू के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ नीलू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट की वारदातों के करनाल व जीन्द के विभिन्न थाना में आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज है। आरोपी करीब 4 महीने पहले जीन्द जेल से जमानत पर बाहर आया था।

img
img