किराना दुकान की आड़ शराब बेचते युवक गिरफ्तार. 8 बीयर बोतल व 43 पव्वे अवैध शराब बरामद.
PANIPAT AAJKAL , 10 दिसंबर : थाना इसराना पुलिस ने पलड़ी गांव के नजदीक राम भट्ठा के पास बनी एक किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पुलिस ने मौके से 8 बीयर की बोतल व 43 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा नशा व शराब तस्करी पर प्रभावी रूप से शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में थाना इसराना पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर किराना दुकान की आड़ में शराब का खुर्दा चला रहे युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
थाना इसराना पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि पलड़ी गांव के नजदीक राम भट्ठा के पास बनी एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर टीम ने तुरंत मौके पर दी। किराना दुकान से बरामद 8 बीयर की बोतल व 43 पव्वे अवैध देसी शराब जब्ज की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पलड़ी गांव निवासी रणधीर के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।