PANIPAT AAJKAL : आई.बी.(पी.जी.)कॉलेज में बी.कॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए "पैनल गेम "का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दो टीमों ने भाग लिया (टीम ए और टीम बी ) । प्रत्येक टीम में पांच विद्यार्थी थे। इस प्रतियोगिता में छह राउंड किए गए। विद्यार्थियों से करंट अफेयर, एंटरटेनमेंट और कॉमर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए।कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मालिक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों के अंदर की प्रतिभा उभर कर आती है और उन्हें जीवन की वास्तविकता का ज्ञान होता है। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है । प्रतियोगिता में ए टीम प्रथम रही जिसमे बृजेश, उदय, संगम, राधिका और रिया सम्मिलित रहे।
इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो.रुचिका बतरा ने किया । बी.बी.ए द्वितीय वर्ष के 3 छात्रों काजल,आरुषि और खुशी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया ।