PANIPAT AAJKAL , 15 अक्टूबर । हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, शाखा पानीपत द्वारा बाल भवन परिसर में आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं काबुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती रीतू राठी ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। यह प्रतियोगिताएं उपायुक्त पानीपत, वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में संचालित की जा रही हैं।
आज के दिन द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ समूहों के विद्यार्थियों के बीच समूह गान, 'बेस्ट ड्रामेबाज' और एकल नृत्य (सोलो डांस) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
‘बेस्ट ड्रामेबाज’ प्रतियोगिता (प्रथम समूह):
प्रथम स्थान: लावण्या, एस.डी.वी.एम. हुड्डा स्कूल
द्वितीय स्थान: छवि, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
तृतीय स्थान: लावण्या, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
प्रोत्साहन पुरस्कार: रिया, द हेरीटेज कन्वेंट स्कूल
‘बेस्ट ड्रामेबाज’ (द्वितीय समूह):
प्रथम स्थान: युवराज, एस.डी. विद्या मंदिर, हुड्डा
द्वितीय स्थान: अभिनव, आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल
तृतीय स्थान: शेरिल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
प्रोत्साहन पुरस्कार: प्रिया, आधारशीला विद्यापीठ स्कूल, रिसालू
सोलो डांस (प्रथम समूह):
प्रथम स्थान: कुणाल, एंव पब्लिक स्कूल
द्वितीय स्थान: दिव्यक्षी, ओपन एंट्री
तृतीय स्थान: जीवा, एस.डी.वी.एम. हुड्डा
प्रोत्साहन पुरस्कार: श्रेयांश (डॉ. एम.के.के. आर्य मॉडल स्कूल), भाविका, हिमानी (ओपन एंट्री)
देशभक्ति समूह गीत (पैट्रियोटिक ग्रुप सॉन्ग - द्वितीय समूह):
प्रथम स्थान: प्रधानया, एस.डी. विद्या मंदिर, सिटी
द्वितीय स्थान: हामया, एस.डी.वी.एम. हुड्डा
तृतीय स्थान: यशिका (आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल), मिशिका (दा हेरीटेज कन्वेंट स्कूल)
प्रोत्साहन पुरस्कार: -
देशभक्ति समूह गीत (तृतीय समूह):
प्रथम स्थान: अपेक्षा, एस.डी.वी.एम. सिटी
द्वितीय स्थान: भवलिन कौर, एस.डी.वी.एम. हुड्डा
तृतीय स्थान: स्तुति, डॉ. एम.के.के. आर्य मॉडल स्कूल
प्रोत्साहन पुरस्कार: राशि, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल
देशभक्ति समूह गीत (चतुर्थ समूह):
प्रथम स्थान: मन्नत, एस.डी.वी.एम. सिटी
द्वितीय स्थान: साक्षी, छोटू राम हेरिटेज स्कूल, विकास नगर
तृतीय स्थान: स्नेह, दा हेरीटेज कन्वेंट स्कूल
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं ने बच्चों के आत्मविश्वास को निखारने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया।