PANIPAT AAJKAL : 14 अक्टूबर–हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में जिला बाल कल्याण परिषद, पानीपत द्वारा आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंगलवार को एसडीएम मनदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया । उन्होंने बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया । इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी रीतू राठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिताएं 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी ।इन चार दिनों में लगभग 19 तरह की प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे! आज सामूहिक नृत्य, पोस्टर मेकिंग ,क्ले मॉडलिंग, दिया कैंडल डेकोरेशन थाली कलर्स डेकोरेशन ,रंगोली, डेक्लेमेशन प्रतियोगिताएं संपन्न हुई निर्णायक मंडल में लक्ष्मी , रजनी बेनीवाल, राहुल, मोनिका सलूजा, सुषमा , नरेंद्र गर्ग, राजपाल कालिया, रमेश वर्मा, कोमल आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई मंच संचालन गिरीश अरोड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया!
ग्रुप डांस ग्रुप फर्स्ट मे प्रथम स्थान पर वंदिता और ग्रुप रहे। एक्सल इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर गरिमा और ग्रुप थे। हेरीटेज कन्वेंट स्कूल तृतीय स्थान पर मिरल एंड ग्रुप ओपन एंट्री और कंसोलेशन पर सीरत और ग्रुप एस डी गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा। ग्रुप डांस ग्रुप 2 में प्रथम स्थान पर तनीषा और ग्रुप डॉ एमकेके आर्य मॉडल स्कूल द्वितीय स्थान पर दृष्टि और ग्रुप एसडीवीएम हुड्डा तृतीय स्थान पर आशी और ग्रुप दयाल सिंह पब्लिक स्कूल कंसोलेशन योगिता और ग्रुप आधारशीला विद्यापीठ स्कूल। ग्रुप डांस ग्रुप थर्ड प्रथम स्थान पर गनी और ग्रुप दयाल सिंह पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर पाखी और ग्रुप तृतीय स्थान पर दिव्या और ग्रुप एसडीवीएम सिटी कंसोलेशन बलविंदर और ग्रुप थे हेरीटेज कन्वेंट स्कूल आस्था और ग्रुप आईबीएल पब्लिक स्कूल रहा ग्रुप डांस ग्रुप 4th रिजल्ट प्रथम स्थान पर दिव्यांशी और ग्रुप चंदन बल विकास आटा द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी और ग्रुप सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल तृतीय स्थान पर यशवी ग्रुप एस डी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंसोलेशन दीपांशी और ग्रुप गीता मंदिर स्कूल रहा। कार्ड मेकिंग ग्रुप फर्स्ट में प्रथम स्थान पर परी ओपन एंट्री नायरा द्वितीय स्थान पर नायरा दयाल सिंह पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर अदिति गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल कंसोलेशन आनिया ओपन एंट्री रही। फन गेम बॉयज में प्रथम स्थान पर प्रांजल थे हेरीटेज कन्वेंट स्कूल द्वितीय स्थान पर अनिरुद्ध एसडीवीएम हुड्डा और तृतीय स्थान पर देव चंदन बल विकास पब्लिक स्कूल आटा रहे। फन गेम गर्ल्स में प्रथम स्थान पर सुनैना जीडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर तानिया जीडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर सृष्टि सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल कंसोलेशन पर अपेक्षा एसडीवीएम हुड्डा रहे। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में थर्ड ग्रुप में प्रथम स्थान पर आस्था एसडीवीएम हुड्डा द्वितीय स्थान पर आलिया बजाज दयाल सिंह पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर कामाक्षी ओपन एंट्री और कंसोलेशन पर यशिका दयाल सिंह पब्लिक स्कूल रही डिक्लेमेशन ग्रुप 4th में प्रथम स्थान पर नैंसी आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर सर छोटू राम हेरीटेज कन्वेंट स्कूल तृतीय स्थान पर पलक आनंद दयाल सिंह पब्लिक स्कूल कंसोलेशन पर शालिनी कुमार चंदन बल विकास पब्लिक स्कूल आटा रंगोली के ग्रुप थर्ड में प्रथम स्थान पर गणिका पूनिया दयाल सिंह पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर वेदांश दयाल सिंह पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। विद्या भारती मॉडर्न स्कूल खड़ी आश्रम और कंसोलेशन पर इशिका ओपन एंट्री रही रंगोली के ग्रुप 4th में प्रथम स्थान पर रही दयाल सिंह पब्लिक स्कूल रुचि द्वितीय स्थान पर रही तृतीय स्थान पर रितिका दयाल सिंह पब्लिक स्कूल और कंसोलेशन पर प्रज्ञा डॉक्टर एमके के स्कूल रहे। क्ले मॉडलिंग ग्रुप फर्स्ट में प्रथम स्थान पर श्रेया एच टी जी पी स्कूल कैनाल कैंप द्वितीय स्थान पर होली एचटीजीपी स्कूल कैनल कैंप तृतीय स्थान पर वंश डॉक्टर एमकेके आर्य स्कूल कंसोलेशन पर प्रणव हेरीटेज कन्वेंट क्ले मॉडलिंग ग्रुप सेकेंड में प्रथम स्थान पर वैष्णवी एस डी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर मानवी डॉक्टर एम के के आर्य स्कूल तृतीय स्थान पर आरा एसडी विद्या मंदिर सिटी और कंसोलेशन पर अभिनव आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल दिया कैंडल डेकोरेशन ग्रुप सेकेंड में प्रथम स्थान पर जोया सर छोटू राम हेरिटेज विकास नगर द्वितीय स्थान पर परीसा चंदन बाल विकास समालखा तृतीय स्थान पर, प्रीति हेरीटेज कन्वेंट स्कूल कंसोलेशन पर संगम ओपन एंट्री और आईन आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल रहे।