बाइक सवार युवक से लूट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार.

admin  5 months, 6 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : 03 अक्तूबर 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने महाबीर कॉलोनी में बाइक सवार युवक से लूट करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार देर रात मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर असंध रोड नहर पूल के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान सफीदों की आर्दश कॉलोनी निवासी गोविंद, संदीप व राहुल उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने युवक से लूटी 30 हजार की नगदी में से ज्यातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 4 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना शहर में विराट नगर निवासी सारांश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 12वी कक्षा में पढता है। 26 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह महाबीर कॉलोनी स्थित अपनी हैण्डलूम की फैक्टरी में गया हुआ था। उसके पिता से एक ग्राहक में माल लेकर पैसे एटीएम से देने बारे कहा। पिता ने उसको ग्राहक के साथ पैसे लेने के लिए जीटी रोड स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर भेज दिया। ग्राहक ने एटीएम से 30 हजार रूपए निकालकर उसको दे दिए। पैसे लेकर वह फैक्टरी लोट रहा था। फैक्टरी से करीब 70 मीटर पहले गली में एक बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर और मारपीट कर उससे 30 हजार रूपए लूटकर फरार हो गए। आरोपी बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे। थाना शहर में सारांश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

img
img