पर्यावरण जागरूकता विषयक नारा लेखन प्रतियोगिता में इश्मीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

admin  5 months, 1 week ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL  : आई.बी. कॉलेज, पानीपत की बी.बी.ए-तृतीय वर्ष की छात्रा इश्मीत ने डी.बी.जी. राजकीय महाविद्यालय, पानीपत में आयोजित “पर्यावरण जागरूकता विषयक नारा लेखन प्रतियोगिता”में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से इश्मीत ने अपने सशक्त विचारों और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत इश्मीत को प्रमाणपत्र एवं ₹2000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर जब इश्मीत कॉलेज लौटीं तो प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने उन्हें स्वयं बधाई दी और कहा, “हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिये गर्व का विषय है बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी को भी रेखांकित करती है। इश्मीत की मेहनत और रचनात्मकता अन्य विद्यार्थियों के लिये प्रेरणा का स्रोत है।”

इस अवसर पर प्रतियोगिता की इंचार्ज प्रो. अंजली गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “इश्मीत ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश अत्यंत प्रभावशाली और सरल शब्दों में प्रस्तुत किया। उनकी यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि हमारे विद्यार्थी सामाजिक मुद्दों पर भी गहरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हैं।”इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. किरन मदान , डॉ. पूनम मदान और प्रो अश्वनी गुप्ता उपस्थित रहे ।

आई.बी. कॉलेज परिवार ने इश्मीत की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

img
img