गलत तरह के बीज किसानों को देने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही:उप कृषि निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा

admin  10 months ago Top Stories

विभाग ने विभिन्न डिलरों से किए बीज के नमूने एकत्रित

 PANIPAT AAJKAL  : 8 मई।कृषि विभाग द्वारा बीज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गलत तरह के बीज किसानों को देने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि वीरवार को पानीपत व समालखा बीज डिलरों से बीज के नमूने एकत्रित किए। उन्होंने सभी डिलरों को बीज से सम्बन्धित पक्का बिल देने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी भी विवाद से बचा जा सके।
कृषि विभाग के उपमण्डल अधिकारी देवेन्द्र कुहाड़ ने बताया कि धान की बिजाई का सीजन शुरू होने वाला है। इसलिए नमूने लिए जा रहे हैं ताकि बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिलें ताकि फसल उत्पादन में सहायक हों।

img
img