साहित्यिक परिषद द्वारा लेखन उत्सव 2025 का आयोजन किया गया।

admin  1 week, 5 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL  : आई.बी.(पीजी) कॉलेज, पानीपत की साहित्यिक परिषद द्वारा लेखन उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस उत्सव के अंतर्गत दो प्रतियोगिताओं — 'श्रुतलेख' और 'कहानी लेखन’ का आयोजन किया गया, जिनमें हिंदी, अंग्रेज़ी और संस्कृत भाषाओं में प्रतिभाग करने की स्वतंत्रता दी गई। कहानी लेखन में विद्यार्थियों ने स्व-रचित या किसी लेखक की कहानियों को कंठस्थ कर प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। श्रुतलेख प्रतियोगिता में छात्रों को तीनों ही भाषाओं में 40-50 शब्दों की वर्तनी लिखनी थी। प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति क्षमता और भाषा पर पकड़ की परीक्षा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य  रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई कौशल अभिव्यक्ति की क्षमता और सृजनात्मक सोच को विकसित करना है एवं यह उत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की संयोजिका व साहित्यिक परिषद् की समन्वयक डॉ. नीलम ने कहा कि

"लेखन उत्सव 2025' छात्रों को अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। हिंदी, अंग्रेज़ी और संस्कृत तीनों भाषाओं में प्रतियोगिताएँ कराना हमारी सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। लगभग 100 प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह से भाग लिया, यह अत्यंत हर्ष का विषय है । साथ ही उन्होंने आयोजक समिति को सफल आयोजन पर साधुवाद दिया। हिन्दी प्रतियोगिताओं  के निर्णायक डॉ सुनीता ढांडा, डॉ शर्मिला यादव व डॉ जोगेश रहे । संस्कृत प्रतियोगिताओं में डॉ अंजलि व सोनिया वर्मा निर्णायक रहीं। अंग्रेज़ी प्रतियोगिताओं में  डॉ निधि मल्होत्रा, डॉ स्वाति पुनिया, डॉ नेहा पुनिया, रेखा शर्मा व प्रिया सदाना निर्णायक रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में अंग्रेजी, हिंदी व संस्कृत के सभी प्राध्यापकों तथा डॉ. पूजा मलिक एवं डॉ. रेखा का विशेष योगदान रहा |

प्रतियोगिताओं के परिणाम-

कहानी लेखन (हिन्दी)

प्रथम स्थान - वंशिका             द्वितीय स्थान – अंजलि           तृतीय स्थान : सोनी, दिशा

कहानी लेखन (संस्कृत)

प्रथम स्थान - सोनिया देवी      द्वितीय स्थान – सिमरन तृतीय स्थान : अंजली

कहानी लेखन (अंग्रेज़ी)

प्रथम स्थान - मनीषी भटनागर           द्वितीय स्थान – निष्ठा बत्रा  तृतीय स्थान : मदीना

श्रुतलेख(हिन्दी)

प्रथम स्थान - नैन्सी, पायल     द्वितीय स्थान – मनीषा, झलक           तृतीय स्थान: चाहत

श्रुतलेख(संस्कृत)

प्रथम स्थान – सोनिया देवी      द्वितीय स्थान – सिमरन          तृतीय स्थान: फ़रहान

श्रुतलेख(अंग्रेज़ी)

प्रथम स्थान – मनीषी            द्वितीय स्थान – गनीशा           तृतीय स्थान: मानवी जोशी

img
img