डीएसपी समालखा ने नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए प्रदर्शनी मोबाइल वैन को किया रवाना.

admin  10 months, 2 days ago Top Stories

-नशा मुक्त जीवन, नायाब जीवन : डीएसपी नरेंद्र कादियान

 PANIPAT AAJKAL  : 07 मई 2025, जिला में नशा मुक्त अभियान के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान ने नशा मुक्त अभियान के तहत बुधवार को समालखा फ्लाई ओवर पुल के नीचे से नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए प्रदर्शनी मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें ब्रह्मकुमारीज संस्थान का भी विशेष रूप से सहयोग रहा।
मोबाइल वैन के साथ समालखा रेलवे रोड सहित मुख्य बाजार में पैदल रैली निकालकर आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इसके साथ ही मनाना गांव के सरकारी स्कूल में छात्र छात्राओं को नशे के खिलाफ जानकारी देकर जागरूक किया गया।
अभियान का लक्ष्य आगामी कुछ महीनों में जिला की प्रत्येक कॉलोनी, गांव व कस्बा में मोबाइल वैन में लगे आडियों वीडियों प्रदर्शनी से लोगों को नशे से दुष्प्रभाव से जागरूक कर जिला को नशा मुक्त बनाना है।
इस अवसर पर समालखा ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र संचालिका किरण, सहयोगी ममता, समालखा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक व कॉर्डिनेटर जगपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है। नशा मनुष्य के शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। नशा करने वाले व्यक्ति को समाज व परिवार में कोई भी मान सम्मान नहीं करता है। उन्होंने कहा कि नशे से शरीर का नुकशान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज, फैक्टरी, गांव व कॉलोनियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन व विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने कहा कि छात्र नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है। समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारें प्ररित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान आमजन व छात्रों को जीवन में नशा न करने की शपथ भी दिलाई।

img
img