-बाल भवन का मंच बच्चो को जीवन में सार्थक सीख देगा: रितु राठी -सहयोग चेरिटेबल ट्रस्ट टीम ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ।
PANIPAT AAJKAL , 14 अक्टूबर। उपायुक्त वीरेंद्र दहिया के दिशा निर्देश पर पानीपत बाल भवन में सोमवार को बाल दिवस का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में सहयोग की टीम पहुँची। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 350 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागी बच्चों ने डांस से लेकर गायन आर्ट एंड क्राफ्ट ,में जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मुख्यअतिथि रहे सहयोग के प्रेजिडेंट गौरव लिखा ओर टीम ने कहा कि बाल भवन एकलौता प्लेटफॉर्म है जहाँ हर वर्ग के बच्चों को मंच मिलता है ,इस मंच पर कोई भेदभाव नही होता। लिखा ने बताया की बाल भवन में बच्चों से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों में सहयोग चेरिटेबल ट्रस्ट पूरा सहयोग करता आ रहा है।वही जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि बाल दिवस 14 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक चलेगा इसमें 19 तरह की प्रतियोगिता होगी और उन्हें पूरी उम्मीद है कि अबकी बार कार्यक्रम से पहले से ज्यादा संख्या में बच्चों की प्रतिभा सामने आएगी । जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव श्रीमती सुषमा गुप्ता जी का साफ सन्देश है एक भी प्रतिभाशाली बच्चा बिना मंच के नही रहना चाहिए। बाल भवन का हमेशा यही मकसद रहा है प्रत्येक बच्चे के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को मंच देना चाहे वह किसी भी वर्ग का हो इसलिए बाल भवन हमेशा पूरा वर्ष बच्चों को लेकर कई तरह की गतिविधियां चलाता रहता है ।जिससे बच्चों को एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिलता है।रितु राठी ने कहा कि बाल भवन का यह मंच भविष्य में बच्चों को सार्थक सीख के साथ उनकी सफलता में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस प्रकार रहा पहले दिन का परिणाम रंगोली (ग्रुप 3 )परिणाम)
प्रथम पुरस्कार -वंशिका एसडी विद्या मंदिर स्कूल पानीपत कोड एल। द्वितीय पुरस्कार प्रज्ञा ओपन एंट्री कोड वी। तीसरा स्थान रुचि आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत कोड एच। सांत्वना पुरस्कार रिद्धि ओपन एंट्री कोड यू।
(रंगोली, ग्रुप 4)परिणाम
प्रथम स्थान रजत, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल कोड 1, द्वितीय स्थान कंचन द हेरिटेज कॉन्वेंट स्कूल पानीपत कोड क्यू, तीसरा स्थान कशिश डीएवी हुड्डा पानीपत कोड बी, सांत्वना पुरस्कार सीता सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल पानीपत कोड ओ।
थाली कलश डेकोरेशन परिणाम(ग्रुप 3)
प्रथम स्थान भूमिका आर्य बल भारती पब्लिक स्कूल कोड डी, द्वितीय स्थान प्रवीण ,सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल पानीपत कोड ओ, तीसरा स्थान अवनीत दयाल पब्लिक स्कूल पानीपत कोड के, सांत्वना पुरस्कार मनिका ओपन एंट्री कोड आई
थाली कलश (ग्रुप 4)परिणाम
प्रथम स्थान -किट्टू एसडी गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत कोड एच. ।द्वितीय स्थान -अभिनीत सैनी बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल पानीपत कोड ए, तीसरा स्थान रिद्धिमा एसडी विद्या मंदिर स्कूल पानीपत,कोड एल, सांत्वना पुरस्कार खुशी दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत कोड के,
ग्रुप डांस सेकिंड ग्रुप रिजल्ट
प्रथम स्थान -सृष्टि ,डॉक्टर एमके मॉडल टाउन पानीपत कोड आई, द्वितीय स्थान वाणी एस डी वी एम हुड्डा पानीपत कोड के, तीसरा स्थान- कनक आर्य गल्र्स पब्लिक स्कूल कोड डी,सांत्वना पुरस्कार- ईशा हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बापौली कोड एच,
ग्रुप डांस(ग्रुप 3)रिजल्ट
प्रथम पुरस्कार -लोनिता दयाल सिंह पब्लिक स्कूल कोड सी.। द्वितीय स्थान-ऐश्री हरि कृष्णा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी छाजू, कोड बी। तृतीय स्थान नवनीत दा हेरीटेज कन्वेंट स्कूल बरसत रोड,।
समूह गायन परिणाम ग्रुप चतुर्थ
प्रथम स्थान -चेतना डॉ एमके मॉडल टाउन पानीपत कोड ई। द्वितीय स्थान- याची आर्य गल्र्स पब्लिक स्कूल पानीपत, तीसरा स्थान रौनक सर छठ राम हेरिटेज पब्लिक स्कूल कोड सी। सांत्वना पुरस्कार- मान्या आईबीएल पब्लिक स्कूल पानीपत।
निर्णायक मंडल में-डांस में लक्ष्मी सुनील मंडल राहुल, ज्योति शर्मा, गायन में जज मिंटू भारद्वाज दीपक भारद्वाज। आर्ट एंड क्राफ्ट में निर्णायक मंडल की भूमिका नेहा बंसल अंशिका मिगलानी ने भूमिका निभाई मंच संचालन ज्योति डागर ने किया।