अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार।

admin  7 months, 4 weeks ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL  : 14 अप्रैल 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने समालखा अनाज मंडी गेट के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अरविंद निवासी भगैन बिजनौर यूपी हाल किरायेदार फ्लौरा चौक के रूप में हुई।

एंटी नाराकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि रविवार को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के समालखा अनाज मंडी गेट नंबर दो के पास मौजूद थी। तभी टीम को बस अड्डा की और से एक संदिग्ध युवक पेदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अरविंद पुत्र भीम सिंह निवासी भगैन बिजनौर यूपी हाल किरायेदार फ्लौरा चौक के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी लेने उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से 315 बौर का एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को उसको हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने लिए वह अवैध देसी पिस्तौल करीब 2 साल पहले यूपी से लेकर आया था।
बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी अरविंद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

img
img