डॉ अम्बेडकर ने किया आजीवन संघर्ष - डॉ मनजीत दहिया
PANIPAT AAJKAL : 14 अप्रैल: हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजिस्टर्ड एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच की ओर से संयुक्त रूप से भारत रतन डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से समिति के प्रदेश कार्यालय में समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि डॉ अम्बेडकर अतुलनीय मेघावी, भाषाविद्, अर्थशास्त्री, विधिवेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार थे जिन्होंने आजीवन संघर्ष करके पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान खुद बनाई। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाज सेवी डॉ मनजीत सिंह दहिया ने समिति पदाद्यिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी और उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी ने कहा कि डॉ अम्बेडकर जी ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन से यह साबित किया कि शिक्षा और जागरूकता से समाज की हर बाधा को पार किया जा सकता है। इस अवसर पर समिति के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक चमारिया, ईश्वर सिंह, राजबाला, हरिओम, वकील चन्द वर्मा, मनोहर लाल चांदीवाल, अश्वनी कुमार, अनीता, नरेन्द्र, चन्द्रभान, कैलाशो देवी, धर्मपाल, करण सिंह, जोगिन्द्र, अजमेर, अनिल नान्दल, जितेन्द्र, प्रेम, मुन्नी देवी, सोनू, जयनारायण, कृष्ण, संजना, बलवान, रणधीर, दिलबाग सिंह, अजय सहित सैकड़ों समिति के कार्यकर्ताओं ने भी भारत रत्न डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वहीं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं इण्डियन पुलिस महासंघ एन.जी.ओ. के राष्ट्रीय महासचिव एवं पी.आर.ओ. डॉ मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा अपने शुभचिंतकों के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के प्रदेश सचिव डॉ दिनेश शास्त्री एवं उनकी धर्मपत्नी आकांक्षा सिन्धु पुत्री अंगूरी देवी धर्मपत्नी रामनिवास सिंधु गांव मेहरड़ा तहसील जुलाना जिला जींद हरियाणा के विवाह उत्सव ईडन गार्डन नजदीक वीटा चौक रोहतक में पहुँचे और वर-वधु को आर्शीवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और डॉ दिनेश शास्त्री की माता मूर्ति देवी वं पिता रामकिशन चोपड़ा गांव खरकड़ा निवासी सुरेश चोपड़ा, नरेश चोपड़ा, मोहन चोपड़ा, गुलशन चोपड़ा, पवन चोपड़ा व समस्त चोपड़ा परिवार व सिंधु परिवार को विवाह उत्सव की बधाई दी और डॉ दिनेश शास्त्री व उनकी पत्नी आकांक्षा सिंधु के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको उपहार देकर बधाई दी।