PANIPAT AAJKAL : कांग्रेस पार्टी ने अनेकों बार धारा 356 दुरुपयोग कर चुनी हुए सरकारों को जमींदोज किया । लोकतन्त्र का गला घोंटा ये शब्द भाजपा सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने सनोली रोड स्थित ठाकुर नगरी में अपने स्वागत सभा में अपने संबोधन में कहे।
गजेन्द्र सलूजा ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल थोप कर मूल अधिकारों को खत्म करने का पाप भी किया था। देश उनकी इन गैर लोकतांत्रिक तथा दमनात्मक कार्यों को कभी नहीं भूलेगा।
सभा के संयोजक तथा भाजपा उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बबिता राणा ने पगड़ी पहनाकर तथा अन्य लोगों ने अंग वस्त्र भेंट कर तथा माला पहनाकर गजेंद्र सलूजा का स्वागत किया।
बबिता राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा ही अनुसूचित जातियों का भला करने वाली पार्टी है। अब घर बैठे गरीब लोगों को घर बैठे सुविधाएं मिल रहे है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र तुषामद ने कहा कि कांग्रेस राज में अनुसूचित जातियों का उत्पीड़न होता था उन्होंने गोहाना तथा मिर्चपुर कांड का जिक्र भी किया।
सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश कुमार राणा ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा राजबीर आर्य,जसवंत राणा, नीरज राणा ,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सुभाष कबीरपंथी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश काग़ड़ा रेणु , कविता, निर्मला, सत्या, संतोष,विनित, अजय शेरू आकाश, जोनी मयंक राहुल,रमेश सैन अहरिया, जतिन झोका, तरुण पासरीजा,संजीव त्यागी,ईश कुमार राणा आदि मौजूद रहे।